
इंदौर (Indore)। इंदौर की संस्था समर्थ राष्ट्रधर्म देवी अहिल्याबाई होलकर की 1 हजार प्रतिमाओं का निर्माण पुणे के शिल्पकार से करवा रही है। पहले चरण में बनने वाली प्रतिमाएं एक से डेढ़ महीने में बनकर तैयार हो जाएंगी। उसके बाद दूसरी तरह की प्रतिमा का निर्माण शुरू किया जाएगा। सभी का निर्माण हो जाने के बाद प्रतिमाओं का वितरण शुरू किया जाएगा।
इंदौर के शासकीय कार्यालयों, शहर में आए विशिष्ठ व्यक्तियों, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को देवी अहिल्याबाई होलकर की ये प्रतिमा भेंट की जाएगी। इन प्रतिमाओं का निर्माण पुणे के शिल्पकार विपुल विवेक खटावकर कर रहे हैं। छोटी प्रतिमाओं के निर्माण के बाद ही संसद भवन में लगी देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा की प्रतिकृति का निर्माण किया जाएगा, जिसमें फिलहाल थोड़ा वक्त लगेगा। दोनों तरह की प्रतिमाओं को मिलाकर एक हजार प्रतिमाएं बनाई जाएंगी। संस्था के संयोजक सुधीर देड़गे ने बताया कि लंबे समय तक अच्छे रहने और पानी से धोने वाले कार्बन फाइबर मटेरियल से प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है, जिससे की प्रतिमा लंबे समय तक वैसे ही स्वरूप में बनी रहे। दोनों तरह की प्रतिमाएं बनकर आने के बाद ही संस्था इसे बांटने की तैयारी करेगी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved