img-fluid

यूपी, बिहार समेत पांच राज्यों में Corona Vaccine के 11 करोड़ डोज उपलब्ध, अब तक नहीं हुए इस्तेमाल

December 08, 2021

नई दिल्ली। कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ की दहशत के बीच देश में कोरोना टीकाकरण की धीमी रफ्तार कई राज्य सरकारों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। केंद्र सरकार के ताजा आंकड़े के अनुसार पांच राज्यों में कोरोना वैक्सीन के करीब 11 करोड़ डोज उपलब्ध हैं जिनका अब तक उपयोग नहीं हुआ है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और राजस्थान शामिल हैं। राज्यसभा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी दी।


स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार, फिलहाल देश में कोरोना वैक्सीन के 23 करोड़ डोज उपलब्ध हैं। वहीं पांच राज्यों में इन डोज की संख्या 11 करोड़ के करीब है। इनमें  उत्तर प्रदेश सबसे पहले स्थान पर है जहां वैक्सीन की 2.9 करोड़ डोज बचे हैं, वहीं बंगाल में 2.5 करोड़, महाराष्ट्र में 2.2 करोड़, बिहार में 1.80 करोड़, राजस्थान में 1.43 करोड़, तमिलनाडु में 1.35 करोड़ और मध्य प्रदेश में 1.1 करोड़ वैक्सीन डोज बचे हुए हैं, जिनका इस्तेमाल अब तक नहीं हुआ है।

Share:

  • कांग्रेस संसदीय दल की बैठक जारी, सोनिया बोलीं- मृतक किसानों के प्रति मोदी सरकार असंवेदनशील

    Wed Dec 8 , 2021
    नई दिल्ली। संसद के सेंट्रल हॉल में आज कांग्रेस के संसदीय दल की बैठक जारी है। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस बैठक को संबोधित किया। इसमें कांग्रेस पार्टी के सभी लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों ने हिस्सा लिया है। बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। सोनिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved