वॉशिंगटन । घूमने-फिरने के लिए लोग जंगल और पहाड़ में जाते हैं। लेकिन एक अमेरिकी कंपनी (American company) इससे भी कुछ क्रेजी करती है। यह कंपनी लोगों को क्रूज पर ले जाती है। इस यात्रा के दौरान क्रूज पर सवार लोग एक भी कपड़ा नहीं पहनते हैं। इस बार साल 2026 के लिए तैयारियां होने लगी हैं। अमेरिकी का ‘बेयर नेसेसिटीज’ नाम की कंपनी इस टूर को आयोजित करती है और इसका नाम दिया गया है ‘बिग न्यूड बोट’। इस ट्रिप पर जाने वाले लोग लग्जरी क्रूज पर सवार होकर मियामी, फ्लोरिडी समेत तमाम जगहों की सैर करते हैं। इसकी कीमत प्रति व्यक्ति 43 लाख रुपए है।
क्या रहेंगी सुविधाएं
यह यात्रा एक नॉवेजियन क्रूज पर होगी। यह क्रूज आलीशान सुविधाओं से भरपूर है। इसमें 2300 यात्रियों के ठहरने का इंतजाम है। क्रूज पर 16 रेस्टोरेंट, 14 बार, बाउलिंग लेन्स, कसीनो, स्पा और गार्डन विला तक हैं। इसके अलावा दुनिया भर के स्वादिष्ट व्यंजन भी यहां पर मिलते हैं। इसके अलावा स्पा, हॉस्ट स्टोन मसाज, डिजाइनर बुटीक जैसी चीजें भी हैं।
क्या कोई नियम भी है
अगर आपको लगता है कि न्यूड क्रूज पर खुलेआम मस्ती ही होती होगी तो थोड़ा रुकिए। यहां पर कुछ खास नियम-कायदे भी बनाए गए हैं। जैसे-डायनिंग हॉल में कपड़े पहनना अनिवार्य है। कैप्टन के रिसेप्शन पर भी बिना कपड़ों के नहीं जाया सकता। इसी तरह कल्चरल परफॉर्मेंस के दौरान और किसी बंदरगाह पर जहाज के रुकने पर भी कपड़े पहनने की अनिवार्यता शामिल है। पूल्स और डांस फ्लोर्स जैसे एरियाज नो फोटो जोन की कैटेगरी में आते हैं। इसके अलावा अगर कोई अशालीन व्यवहार करता मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भी प्रावधान है। यहां तक कि उसे अगले बंदरगाह पर भी उतारा भी जा सकता है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved