img-fluid

10 से 16 अगस्त तक Netflix और Prime Video पर आएंगी 11 फिल्में और सीरीज, पूरी लिस्ट

August 10, 2026


नई दिल्ली ।अगस्त (August) के दूसरे हफ्ते में ओटीटी (OTT) दर्शकों के लिए मनोरंजन के कई विकल्प तैयार हैं। 10 से 16 अगस्त के बीच अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म (Digital Platforms) पर फिल्में, वेब सीरीज (Web Series), डॉक्यूमेंट्री (Documentary) और रियलिटी शो (Reality Show) रिलीज होने वाले हैं। इस दौरान एक्शन, थ्रिलर, रोमांटिक ड्रामा, कोरियन कंटेंट और रियलिटी माइंड गेम (Reality Mind Game) जैसे अलग-अलग जॉनर दर्शकों को देखने के लिए मिलेंगे।

11 अगस्त को सबसे पहले फुटबॉल मैनेजर होसे मोरिन्हो की जिंदगी और करियर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज मोरिन्हो रिलीज होगी। यह स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री दर्शकों को फुटबॉल की दुनिया के चर्चित मैनेजर के पेशेवर सफर और उपलब्धियों से रूबरू कराएगी। इसी दिन द लीजेंड ऑफ किचन सोल्जर का पहला सीजन और फिफ्टीज प्रोफेशनल्स का पहला सीजन भी रिलीज होगा। दोनों कोरियन ड्रामा हैं और भारतीय दर्शकों के लिए हिंदी, तमिल तथा तेलुगू भाषाओं में उपलब्ध कराए जाएंगे।

12 अगस्त को एक्शन और थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए Reacher Season 4 आएगा। एलन रिचसन स्टारर यह लोकप्रिय सीरीज अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रही है। सीरीज अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।

13 अगस्त को ओटीटी पर कंटेंट की संख्या और विविधता दोनों बढ़ जाएंगी। इस दिन The Traitors India Season 2 रिलीज होगा। करण जौहर के होस्ट किए जाने वाले इस रियलिटी माइंड गेम शो में 21 चर्चित सेलिब्रिटी हिस्सा लेते नजर आएंगे। इनमें मुनव्वर फारुकी, मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी, अभिषेक मल्हान, आदित्य कुलश्रेष्ठ, शालिनी पासी, दलीप ताहिल और रणवीर बराड़ सहित कई नाम शामिल हैं।

इसी तारीख को निर्देशक गॉय रिची की एक्शन थ्रिलर फिल्म In The Grey भी रिलीज होगी। फिल्म में जेक जिलनहॉल और हेनरी कैविल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। हाई-ऑक्टेन एक्शन और थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह रिलीज खास हो सकती है।

13 अगस्त को मलयालम ड्रामा-थ्रिलर Kattalan भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आएगी। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब यह फिल्म डिजिटल दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। वहीं Mexican drama फिल्म A Child of My Own भी इसी दिन स्ट्रीम होगी। यह भावनात्मक कहानी पर आधारित फिल्म है और इसे IMDb पर 5.5 की रेटिंग मिली है।

14 अगस्त का दिन बॉलीवुड दर्शकों के लिए खास रहने वाला है। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर Cocktail 2 सिनेमाघरों के बाद Netflix पर रिलीज होगी। रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 147.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

इसी दिन कंगना रनौत की सर्वाइवल ड्रामा फिल्म Bharat Bhhagya Viddhaata भी ZEE5 पर उपलब्ध होगी। फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8.16 करोड़ रुपये रहा था। इसके अलावा Don’t Say Good Luck नाम की स्वतंत्र ड्रामा फिल्म भी Netflix पर रिलीज होगी। इसकी कहानी सोफी बीरेनबाउम नाम की युवती के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी निजी जिंदगी में आए बदलाव उसके स्टेज परफॉर्मेंस की तैयारियों को प्रभावित करते हैं।


  • इस तरह 10 से 16 अगस्त का सप्ताह ओटीटी दर्शकों के लिए कई अलग-अलग तरह के कंटेंट से भरा रहने वाला है। एक्शन और थ्रिलर से लेकर रियलिटी शो, कोरियन ड्रामा और बॉलीवुड फिल्मों तक, दर्शकों के पास अपनी पसंद के अनुसार कंटेंट चुनने के कई विकल्प रहेंगे। खासतौर पर Reacher Season 4, The Traitors India Season 2 और Cocktail 2 जैसी रिलीज पर दर्शकों की नजर रहेगी।

    Share:

  • जिंदगी भर की कमाई मिट्टी में दबाई, जगह भूला किसान तो दीमक खा गई 5 लाख की पूरी रकम

    Mon Aug 10 , 2026
    नई दिल्ली । राजस्थान(Rajasthan) के बालोतरा जिले (Balotra district)से सामने आई यह घटना जितनी हैरान करने वाली है उतनी ही बड़ी सीख भी देती है। पचपदरा थाना क्षेत्र (Pachpadra police station area)के नेवाई गांव के रहने वाले किसान मांगीलाल मेघवाल ने चोरी और फिजूलखर्ची से बचाने के लिए अपने 5 लाख रुपये खेत में गाड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved