
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के अहिल्यानगर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री क्षेत्र शनि शिंगणापुर मंदिर (Shani Shingnapur Temple) में मुस्लिम कर्मचारियों (Muslim Employees) की नियुक्ति का विवाद बढ़ गया है। शनि शिंगणापुर मंदिर ट्रस्ट में काम करने वाले 114 मुस्लिम कर्मचारियों के खिलाफ हिंदू संगठन (Hindu Organization) आक्रामक हो गया है। संगठन की मांग है कि ट्रस्ट सभी मुस्लिम कर्मचारियों को तत्काल काम से निकाले वरना 14 जून को मंदिर के बाहर सकल हिंदू समाज द्वारा विराट मोर्चा निकाला जाएगा।
वहीं, इस पर मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि ये सही है कि मंदिर ट्रस्ट में कुल 114 मुस्लिम कर्मचारी नौकरी करते हैं लेकिन मंदिर परिसर में एक भी मुस्लिम कर्मचारी की ड्यूटी नहीं है। मंदिर ट्रस्ट के कृषि विभाग, कुड़ा व्यवस्थापन विभाग और शिक्षा विभाग में ये मुस्लिम कर्मचारी काम करते हैं। 114 मुस्लिम कर्मचारियों में से 99 कर्मचारी पिछले 5 महीने से काम पर नहीं आ रहे हैं। इन सभी कर्मचारियों की तनख्वाह रोक दी गई है। बचे हुए 15 कर्मचारियों में से कुछ कर्मचारी पिछले 20 साल से ट्रस्ट में काम कर रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved