img-fluid

भारत माता मंदिर से अहिल्याबाई चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे 12 मकानों को तोड़ा

April 01, 2026

  • निगम आयुक्त ने पूरी कार्रवाई को मौके पर जाकर देखा-पुलिस बल की मौजूदगी में की गई कार्रवाई

उज्जैन। नगर निगम द्वारा मंगलवार को अहिल्याबाई चौराहा से बेगमबाग भारत माता पार्किंग तक मार्ग चौड़ीकरण में बाधक बन रहे 12 मकानों को जेसीबी और पोकलेन की मदद से ढहा दिया गया।



  • उल्लेखनीय है कि भारत माता पार्किंग स्थल से अहिल्याबाई चौराहे तक 15 मीटर तक मार्ग चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस काम में बाधक बन रहे भवनों को नगर निगम द्वारा जेसीबी एवं पोकलेन के माध्यम से हटाया गया। स्मार्ट सिटी द्वारा उक्त मार्ग को चौड़ा करने के बाद निर्माण किया जाएगा। पूरे मार्ग में 14 भवनों में 12 भवनों की आपसी सहमति के पश्चात आज नगर पालिक निगम, स्मार्ट सिटी पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम द्वारा हटाया गया। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर पूरी कार्रवाई देखी। इस अवसर पर अपर आयुक्त स्मार्ट सिटी सीईओ संदीप शिवा, अधीक्षण यंत्री संतोष गुप्ता तहसीलदार शेफाली जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देशमुख एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारी के साथ पुलिस बल, निगम की रिमूवल गैंग मौजूद रही।

    Share:

  • बिहार: धनकुबेर निकला DRDA डायरेक्टर, जांच में मिली करोड़ों की संपत्ति

    Wed Apr 1 , 2026
    सहरसा: बिहार के सहरसा जिले में डीआरडीए डायरेक्टर पद पर तैनात वैभव कुमार के पास करोड़ों की संपत्ति मिली है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई छापेमारी के दौरान उनके 6 ठिकानों से बड़ी मात्रा में अवैध संपत्ति और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं. अभी अपराध इकाई इस मामले में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved