img-fluid

Haryana : रात में जेल से निकल भागे 13 संक्रमित बंदी, पुलिस गांव-गांव कर रही तलाश

May 09, 2021

रेवाड़ी (हरियाणा)। हरियाणा (Haryana) के रेवाड़ी (Rewari) में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गांव फिदेड़ी में बनाई गई नई जेल से शनिवार रात को एक बैरक की ग्रिल को काटकर 13 बंदी (Prisoner) फरार हो गए। सुबह बंदियों की गिनती होने लगी तो मामले की जानकारी मिली। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी अभिषेक जोरवाल खुद मौके पर पहुंचे और सारी जानकारी हासिल की। इसके बाद से पुलिस फरार हुए कैदियों की तलाश में अभियान चला रही है।

कुछ समय पहली बनी है नई जेल
जानकारी के मुताबिक जिला रेवाड़ी के गांव फिदेड़ी (Phidedi) में कुछ समय नई जेल बनाई गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस जेल को करीब सप्ताहभर पहले प्रदेश की कोविड जेल बना दिया गया था। इस जेल में प्रदेशभर की जेलों से शिफ्ट करके करीब 450 कोविड संक्रमित बंदियों को रखा गया है।

रात को ग्रिल काटकर निकल भागे
शनिवार रात को एक ही बैरक में बंद 13 बंदी ग्रिल काटकर बाहर निकल आए और फिर चादर की रस्सी बनाकर जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। फरार हुए सभी बंदी संगीन धाराओं के तहत जेल में बंद थे। रविवार सुबह जब बंदियों की गिनती हुई तो 13 कैदी कम पाए गए।

संक्रमित कैदियों के भागने से हड़कंप
जेल से बंदियों (Prisoner) के फरार होने की जानकारी जैसे ही सामने आई। उसके बाद से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें जिलेभर में फरार बंदियों की खोजबीन में जुटी हैं। इसके लिए आसपास के गांवों में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।

Share:

  • Mohammed Shami ने किया बड़ा खुलासा, तेज गेंदबाजों के साथ ऐसा रहता है Virat Kohli का व्यवहार

    Sun May 9 , 2021
    नई दिल्ली। इसमें कोई दो राय नहीं है कि भारतीय टीम का पेस अटैक इस वक्त दुनिया में सबसे बेहतरीन है। टीम इंडिया के इस गेंदबाजी यूनिट को बनाने में टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का काफी बड़ा हाथ रहा है। इसी बीच टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved