
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नत किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किए। दो आईजी स्तर के अधिकारी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। इसमें 1999 बैच के अधिकारी राकेश गुप्ता और दीपिका सूरी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है।
वहीं, 13 अधिकारी जिसमें उप पुलिस महानिरीक्षक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, अपर परिवहन आयुक्त पद पर पदस्थ अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसमें रुचिवर्धन मिश्र, चंद्रशेखर सोलंकी, चैत्रा एन, अनिल सिंह कुशवाह, आरआरएस परिहार, आरके हिंगणकर, अंशुमन सिंह, मनीष कपूरिया, अरविंद कुमार सक्सेना, विनीत खन्ना, हिमानी खन्ना, मिथिलेश शुक्ला और अनुराग शर्मा का नाम है। इसके अलावा 18 अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved