बड़ी खबर

महाराष्ट्र में मिले 13,840 नए कोरोना संक्रमित, 81 की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में शुक्रवार को 13840 कोरोना के नए संक्रमित मरीज (13840 newly infected patients of corona) मिले हैं तथा 24 घंटे में 81 कोरोना मरीजों की मौत (81 corona patients died) हुई है। सूबे में आज कोरोना के कुल 144011 मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 7135 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल हैं। नागपुर मंडल में आज 2779 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 4 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।


स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 27891 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 75254877 लोगों की कोरोना जांच की गई और इनमें से 7782640 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 1486926 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक 142940 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सूबे में कोरोना से ठीक होने का औसत 96.26 फीसदी और कोरोना मौत का औसत 1.83 फीसदी है। राजेश टोपे ने कोरोना नियमों का कठोरता से पालन करने की अपील नागरिकों से की है।

महाराष्ट्र में अब तक 2013 ओमिक्रोन संक्रमित हुए स्वस्थ
महाराष्ट्र में शुक्रवार तक 2013 ओमिक्रोन संक्रमित पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। सूबे में इस समय 1321 ओमिक्रोन संक्रमितों का इलाज जारी है। महाराष्ट्र में आज एक भी ओमिक्रोन संक्रमित नहीं मिला है, सूबे में अब तक कुल 3334 पाए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे मंडल में 1308, इनमें अकेले मुंबई में 1080, नासिक मंडल में 16, पुणे मंडल में 1470, कोल्हापुर मंडल में 85, औरंगाबाद मंडल में 57, लातुर मंडल में 26, आकोला मंडल में 62, नागपुर मंडल में 309 इस तरह कुल 3334 ओमिक्रोन संक्रमित मिले हैं। राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में ओमिक्रोन संक्रमितों तथा कोरोना संक्रमितों का प्रभावी तरीके से इलाज जारी है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

गोवा में राहुल गांधी ने जारी किया घोषणापत्र, गरीबों को प्रति माह छह हजार देने का वादा

Sat Feb 5 , 2022
साखली। गोवा विधानसभा चुनाव (Goa assembly elections) के मद्देनजर कांग्रेस (Congress) ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी (manifesto issued) कर दिया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साखली निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित एक बैठक में घोषणापत्र का अनावरण किया। इस घोषणा पत्र में राहुल गांधी ने न्याय […]