img-fluid

देश के साढ़े 15 करोड़ किसानों पर 21 लाख करोड़ का कर्ज

November 26, 2023

  • तमिलनाडु के किसान सर्वाधिक कर्जदार तो मध्यप्रदेश-राजस्थान सहित 8 राज्यों के किसानों पर 1 लाख करोड़ का कर्ज

नई दिल्ली। देश के साढ़े 15 करोड़ किसानों पर बैंकों का करीब 21 लाख करोड़ रुपए का कर्ज बकाया है। नाबार्ड के आंकड़े के अनुसार इन किसानों पर औसतन 1.35 लाख रुपए का कर्जा है। देश में सर्वाधिक कर्जदार किसानों की संख्या तमिलनाडु में 2.79 करोड़ है। इन किसानों पर करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए बकाया हैं।

इसके बाद दूसरे नंबर पर कर्नाटक राज्य है, जहां 1 करोड़ 35 लाख किसान कर्जदार है, इन पर 1 करोड़ 81 लाख की देनदारी है, जबकि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, केरल और आंध्र प्रदेश के किसानों पर एक लाख करोड़ रुपए से अधिक कर्ज बकाया है। 2 करोड़ 95 लाख रुपए के साथ प्रति खाताधारक औसत कर्ज के मामले में पंजाब पहले स्थान पर और 2 करोड़ 29 लाख रुपए के साथ गुजरात दूसरे स्थान पर है। हरियाणा और गोवा के प्रति खाताधारक किसान पर दो लाख रुपए से अधिक का कर्ज है।


दादर एवं नगर हवेली की स्थिति सबसे खराब
केंद्र शासित प्रदेशों में दादर एवं नगर हवेली के हर किसान पर सर्वाधिक चार लाख रुपए से अधिक बकाया हैं। इसके बाद दिल्ली के किसानों पर कर्ज 3.40 लाख रुपए, चंडीगढ़ में 2.97 लाख व दमन-दीव में 2.75 लाख रुपए है। यह कर्ज कई वर्षों से चल रहा है।

किसान सम्मान निधि 2 से 3 हजार तक बढ़ेगी
लोकसभा चुनाव में जुटी भाजपा किसानों को लुभाने के लिए उनकी सम्मान निधि 6 हजार से बढक़र 9 हजार कर सकती है। वर्ष 2000 में घोषित किसानों सम्मान निधि के तहत 2 हेक्टेयर भूमि वाले किसानों को 3 किश्तों में 6 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। अब तक सरकार किसान सम्मान निधि ने 15 किश्त जारी कर चुकी है।

Share:

  • भाजपा कार्यालय पर स्क्रीन लगाकर दिखाएंगे चुनाव परिणाम

    Sun Nov 26 , 2023
    भाजपाई भी परिणाम को अपने पक्ष में बताने में जुटे, दीनदयाल भवन पर लगेगा मजमा इन्दौर। एक ओर कांग्रेस जहां अपने पक्ष में मतदान के परिणाम आने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा भी परिणाम को लेकर कह रही है कि वे फिर से अपनी सरकार बनाने जा रही है। इसी को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved