img-fluid

पार्किंग में लगी आग में 15 बाइक जलकर खाक

July 25, 2022


हरिद्वार । हरिद्वार में (In Haridwar) चंडी घाट चौक के पास स्थित (Located near Chandi Ghat Chowk) पार्किंग में (In Parking) गत रात (Last Night) आग में (In the Fire) 15 बाइक जलकर खाक हो गई (15 Bikes had been Burnt) ।


  • प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्किंग में गत रात एक बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने अपनी चपेट में कई वाहनों को ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि काफी दूर से इसे साफ देखा जा सकता था। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने जब तक आग को बुझाया तब तक करीब 15 वाहन जल चुके थे।

    कोतवाली हरिद्वार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब तीन बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि चंडी घाट चौक के पास स्थित पाकिर्ंग में खड़े दोपहिया वाहनों में आग लग गई है। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने आसपास खड़े कई दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक पार्किंग कर्मी कुछ समझ पाते तब तक काफी देर हो चुकी थी।

    सड़कों पर जाम होने के कारण दमकल की गाड़ी भी काफी देर में मौके पर पहुंच पाई। इस कारण 15 दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    Share:

  • युद्ध की तैयारी में ताइवान, लोगों को घरों में रहने का दिया आदेश

    Mon Jul 25 , 2022
    ताइपे। यूक्रेन (Ukraine) पर रूस के हमले के बाद अब ताइवान को चीन के हमले का डर सता रहा है। इसलिए ताइवान (Taiwan) ने भी जवाबी युद्ध की तैयारी शुरू कर दी है। लोगों को घरों में रहने व सड़कें खाली करने के आदेश देकर हवाई हमले का अभ्यास भी शुरू कर दिया गया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved