img-fluid

150 औरतें, पॉवर कैप्सूल से लकवा और… ढोंगी अशोक खरात की डार्क फाइल

March 27, 2026

नासिक: नासिक पुलिस की एसआईटी और क्राइम ब्रांच ने भोंदू बाबा अशोक खरात के खिलाफ अपनी घेराबंदी सख्त कर दी है. कनाडा कॉर्नर स्थित उसके ओकस प्रॉपर्टी कार्यालय पर लगातार दूसरे दिन छापेमारी जारी है. फोरेंसिक टीम को यहां से ऐसी चीजें मिली हैं जो किसी भी सभ्य समाज को डराने के लिए काफी हैं. एसआईटी की छापेमारी में खरात के दफ्तर से महिलाओं के कटे हुए बाल, जानवरों के अवशेष, तंत्र-मंत्र की सामग्री और कई आपत्तिजनक किताबें बरामद हुई हैं. पुलिस ने फिलहाल इस दफ्तर को सील कर दिया है और जब्त सामान को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है.

जांच में खुलासा हुआ है कि खरात कोई सिद्ध पुरुष नहीं, बल्कि एक शातिर माइंड गेम खिलाड़ी था. जांच में खुलासा हुआ है कि खरात ‘हॉट रीडिंग’ और ‘कोल्ड रीडिंग. जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करता था. ‘हॉट रीडिंग’ में पहले से जुटाई गई जानकारी का इस्तेमाल किया जाता था, जबकि ‘कोल्ड रीडिंग. में बातचीत के दौरान पूछे गए सवालों और सामने वाले की प्रतिक्रियाओं के आधार पर अंदाजा लगाकर उसे भ्रमित किया जाता था.


  • एक और चौंकाने वाला खुलासा उसकी सेहत को लेकर हुआ है. करीब डेढ़ साल पहले खरात को लकवे (Paralysis) का दौरा पड़ा था. सूत्रों के अनुसार, यह दौरा अत्यधिक शक्तिवर्धक दवाओं के सेवन के कारण आया था. हालांकि, एक डॉक्टर भक्त ने उसकी जान बचा ली, लेकिन आज भी उसके चेहरे और हाथ पर उस अटैक का असर साफ दिखाई देता है.

    पुलिस जांच के अनुसार, खरात ने भविष्य बताने और धार्मिक विधि के नाम पर 150 से अधिक महिलाओं का शारीरिक शोषण किया. इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस ने उसका HIV टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है. खरात फिलहाल 29 मार्च तक पुलिस हिरासत में है.

    प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अशोक खरात का गन लाइसेंस भी रद्द कर दिया है, जो उसे 2012 में जारी हुआ था. वहीं, पुलिस कस्टडी में खरात का व्यवहार अजीब बना हुआ है. वह लगातार मंत्र जाप करता रहता है. पूछताछ में उसने अजीबोगरीब बयान देते हुए कहा, “मेरे अंतर्मन ने मुझे धोखा दिया, अब मैं सिर्फ अपने दिमाग की सुनूंगा. मैंने जिनका भला किया, वही मेरे खिलाफ खड़े हो गए.” उसने अपने कृत्यों को ‘धार्मिक विधि’ बताकर बचाव करने की भी कोशिश की है.

    Share:

  • US अब चांद पर बनाने जा रहा है मिलिट्री बेस, 20 अरब डॉलर करेगा खर्च

    Fri Mar 27 , 2026
    डेस्क: अमेरिका ने स्पेस में अपना दबदबा कायम रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में नासा (NASA) ने चांद की सतह पर एक स्थायी बेस बनाने की योजना का ऐलान किया है. इस मिशन पर करीब 20 अरब डॉलर खर्च किए जाएंगे. यह फैसला चीन को अंतरिक्ष दौड़ में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved