img-fluid

इंदौर में डेंगू के 158 मरीज

November 07, 2022

–  संभाग के 6 जिलों में फैला

– 22 बच्चे भी हुए शिकार

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर (Indore) के साथ  संभाग के छह जिलों में डेंगू (Dengue) का प्रकोप बढ़ रहा है। इंदौर में गत वर्ष जहां 1200 से ज्यादा डेंगू के केस मिले थे, वहीं इस साल अब तक इसके मरीजों का आंकड़ा 158 तक पहुंच गया है। दो दिन में ही 7 मरीज मिले हैं। अब तक 22 बच्चे भी डेंगू (Dengue) का शिकार हो गए हैं। फिलहाल 8 केस एक्टिव (Active Case) बताए जा रहे हैं।


  • डेंगू का प्रकोप इंदौर जिले के साथ धार, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन व बुरहानपुर में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि इन जिलों में डेंगू के मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है। इंदौर के बाद धार में 27 और खरगोन मेंं 15 मरीज पॉजिटिव मिले हैं।  बुरहानपुर में 8 और आलीराजपुर में 7 केस मिले हैं।

    Share:

  • मतदाता जागरूकता के लिए साइकिल रैली

    Mon Nov 7 , 2022
    – वोटर कार्ड आधार से लिंक कराएं… – नए मतदाता समय रहते नाम जुड़ाएं.. – नाम जुड़ाने के अब 4 मौके इंदौर। मतदाता परिचय पत्र के आधार कार्ड से लिंक कराने और मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम को दर्ज कराने की मुहिम के लिए अब निर्वाचन विभाग शहर के सभी क्षेत्रों में साइकिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved