img-fluid

बाढ़ की चपेट में असम के 16 जिले, एक की मौत; करीब पांच लाख लोगों पर मंडरा रहा खतरा

June 23, 2023

दिसपुर। असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, अबतक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं लगभग पांच लाख लोग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। ब्रह्मपुत्र समेत राज्य की प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे जलस्तर और बढ़ सकता है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया की गुरुवार तक करीबन 4.95 लाख लोग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। इस दौरान उदलगुड़ी जिले के तमुलपुर में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है।

केंद्रीय जल आयोग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्रह्मपुत्र नदी नेमाटीघाट (जोरहाट) और दुबरी में अपने खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है। वहीं पुथिमारी (कामरूप), पगलागिया (नलबाड़ी) और मानस (बारपेटा) नदियां अपने लाल निशान से ऊपर बह रही है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अबतक 16 जिलें और अन्य चार संभाग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। बाढ़ की वजह से बजली संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहां 2.60 लाख लोग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।


सात जिलों के 83 सुरक्षा केंद्रों में अबतक 14,000 लोगों को पहुंचाया गया है। अर्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं (एफ एंड ईएस), नागरिक प्रशासन, गैर सरकारी संगठन और स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

सोनितपुर, बोंगाईगांव, दरांग, धुबरी, लखीमपुर, मोरीगांव, नलबाड़ी, दक्षिण सलमारा और उदलगुरी में बड़े पैमाने पर कटाव देखा गया है।बोंगईगांव और दीमा हसाओ में बारी बारिश के कारण भूस्खलन भी देखने को मिला। बाढ़ के कारण बारपेटा, सोनितपुर, दरांग, नलबाड़ी, बक्सा, चिरांग, धुबरी, कोकराझार, लखीमपुर, उदलगुरी, बोंगाईगांव, धेमाजी और डिब्रूगढ़ में सड़के, पुल और अन्य संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

Share:

  • Twitter कर्मचारियों का बोनस डकार गए एलन मस्‍क, एंप्लॉयीज पहुंच गए कोर्ट

    Fri Jun 23 , 2023
    नई दिल्‍ली: एलन मस्‍क (Elon Musk) ने जब से ट्विटर (Twitter) का अधिग्रहण किया है, तब से ही कर्मचारियों के साथ उनका ‘पंगा’ चल रहा है. ट्विटर की कमान संभालने के बाद करीब 75 फीसदी कर्मचारियों को निकाल चुके मस्‍क, एंप्‍लॉयीज का बोनस भी डकार गए हैं. ट्विटर का एक परफॉर्मेंस बोनस प्लान (Twitter Performance […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved