
नई दिल्ली: दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के लिए दवाई और उपकरणों को खरीदने में CPA में हुए 650 करोड़ के कथित घोटाले पर आम आदमी पार्टी ने रेखा सरकार पर निशाना साधा है. मंगलवार (29 जून) को पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि दिल्ली में 27 साल बाद बनी 16 महीने की सरकार ने दवाई खरीद और उपकरणों में 650 करोड़ का घोटाला कर दिया. उन्होंने कहा कि ये पूरी योजना के साथ हुआ है और इसमें सरकार शामिल है.
AAP नेता ने कहा कि घोटाले में सारे विभाग पीछे छूट गए. उन्होंने कहा कि ऐसा कहा जा रहा है कि डॉक्टर वत्सला अग्रवाल ने घोटाला किया लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या उन्होंने इस घोटाले को अकेले ही अंजाम दिया. उन्होंने कहा कि इसमें सरकार की सोची समझी योजना थी.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि फरवरी 2025 में बीजेपी की सरकार बनी, 10 जुलाई 2025 में इन्होंने एक ऑर्डर निकला कि अब कोई भी अस्पताल खुद दवाई और उपकरण नहीं खरीदेगा. CPA ही खरीदकर देगा. उन्होंने कहा कि सरकार ने अलग-अलग अस्पताल की खरीद पर रोक लगा दिया. तब डॉ रति मक्कड DGHS थी, कहा गया कि उनके ऊपर दवाब था. उन्होंने जुलाई 2025 में VRS ले लिया.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम ने अखबार नहीं पढ़ा, लेकिन हमने तो पढ़ा था. उन्होंने कहा कि अगस्त 2025 में सीएम ने डॉक्टर वत्सला अग्रवाल को DGHS बना दिया. जबकि उनसे भी सीनियर डॉक्टर थीं. उनको नजरअंदाज कर दिया गया. उन्होंने कहा कि हमारे विधायक सोमनाथ भारती ने विजिलेंस में डॉक्टर वत्सला अग्रवाल के खिलाफ शिकायत की थी. उनके खिलाफ विजिलेंस की जांच चल रही थी.
AAP नेता ने कहा कि वत्सला अग्रवाल ने आकर टेंडर दिए. एक्स-रे की एक मशीन जो 10 लाख की आती है वो 25 लाख की खरीदी. बड़ी तादाद में महंगा ORS खरीदा गया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रोज बयान देती थीं कि ORS बांटे जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में 50 लाख ORS खरीदे गए. 15 रूपए वाला पैकेट 205 रुपए में खरीदा गया. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि इतने में तो कोल्ड कॉफी आ जाती और लोग उनकी जय जय कार भी करते.
इसके आगे उन्होंने कहा कि एक बैड पर कितनी चादर इस्तेमाल की जा सकती है?. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने जिस समय चादर खरीदी उस समय जैन पोर्टल पर 150 रुपए की एक चादर मिल रही थी. इन्होंने 450 रुपए तीन गुना रेट पर चादर खरीदी. उन्होंने कहा कि 75 करोड़ रुपए की चादरें खरीदी गईं. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पताल के लिए 16 लाख 66 हजार, 666 चादर खरीदी, जबकि दिल्ली सरकार के अस्पतालों के अंदर 15 हजार 659 बेड की क्षमता है. उन्होंने कहा कि 200 बेड के अस्पताल के लिए 20 हजार चादर खरीदी गई. उन्होंने कहा कि एक बेड के लिए 106 बेड सीट, एक ORS पर 190 का कमिशन खाया, 27 साल की भूखी सरकार है.
इसके आगे AAP नेता ने कहा कि कल सबको सोशल मीडिया पर वत्सला अग्रवाल की फोटो दे दी गई. उनको बोला जा रहा है कि 650 करोड़ खा लिए. उन्होंने कहा कि इतना बड़ा घोटाला वत्सला अग्रवाल खुद नहीं कर सकती उनमें इतनी हिम्मत नहीं है. उन्होंने कहा कि इस पूरे घोटाले में सरकार शामिल है. उन्होंने कहा कि वो त्सला अग्रवाल को क्लीन चिट नहीं दे रहा, उन्होंने घोटाला किया होगा, खुद उन्होंने उनकी शिकायत की थी. उन्होंने कहा कि हमारे विधायक राजेन्द्र पाल गौतम ने उनकी शिकायत दी थी.सरकार ने ऐसी भ्रष्ट अधिकारी को CPA का चार्ज दे दिया गया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved