
उज्जैन। उज्जैन-आलोट लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती अब शुरू हो गई है। आज से ठीक 14 दिन बाद मतदान होना हैं। इसकी तैयारी निर्वाचन आयोग ने शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने 12 मई को इंजीनियरिंग कालेज से मतदान सामग्री वितरित करना तय किया है।
उज्जैन-आलोट लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा आती है और इन आठ विधानसभा में कुल मिलाकर 1842 मतदान केंद्र है। इन मतदान केंद्र के लिए 1842 ईवीएम तैयार कर ली गई है, वहीं करीब 185 अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन भी रखी जाएँगी जो सेक्टर अधिकारियों को दी जाएगी, जहाँ पर भी मशीन में खराबी होगी या कोई दिक्कत आएगी तो तत्काल वहाँ पर इन रिजर्व इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को भेज दिया जाएगा। 13 मई को वोटिंग होना हैं और 12 मई से मतदान सामग्री बाँटने का काम भी शुरू हो जाएगा, इसके लिए मतदान सामग्री को जमाने का काम निर्वाचन आयोग ने शुरू कर दिया है। पूरी मतदान सामग्री का सेट मतदान केंद्र वार बनाया जा रहा है। इंजीनियरिंग कॉलेज से 12 मई को यह सामग्री बाँटी जाएगी। इस बार सामग्री में मतदान में उपयोगी वस्तुओं के साथ-साथ ही मतदान दल को गर्मियों में राहत देने वाले सामान
भी रहेंगे।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved