
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर (Brilliant Convention Center in Indore) में रविवार दोपहर ऊंचाई पर चढ़कर फेब्रिकेशन (Fabrication) का काम कर रहे चार मजदूर गिर गए। दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, दो घायल हैं। लसुड़िया थाना पुलिस (Lasudia Police Station) के मुताबिक हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। कुछ मजदूर ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर (Brilliant Convention Center) में फेब्रिकेशन का काम कर रहे थे। प्रथमदृष्टया (Prima facie) लग रहा है कि ऊंचाई पर संतुलन बिगड़ने से चार मजदूर नीचे आ गिरे।
ऊंचाई करीब 50 फीट से ज्यादा हो सकती है। मौके पर दो मजदूरों धीरज प्रजापत और अवधेश कुशवाहा की मौत हो गई। वहीं शैलेंद्र प्रजापत और भगवानदास नामक मजदूर घायल हुए हैं। उन्हें एमवाय अस्पताल भेजा गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस जांच कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved