
भोपाल। 17 दिन बाद इस साल की सबसे बड़ी खगोलीय घटना होगी। आगामी 21 दिसंबर को गुरू और शनि 0.1 डिग्री से एक दूसरे के नजदीक दिखाई देंगे। यह घटना शुरू हो चुकी है। हर शाम आप दोनों ग्रहों की नजदीकियां बढ़ते देख सकते हैं। 400 साल बाद इस तरह की खगोलीय घटना होना बताया जा रहा है। इससे पहले टेलिस्कोप बनाए जाने के 14 साल बाद 1623 में इस तरह की खगोलीय घटना हुई थी। सूरज के ढलते ही रिंग वाला सुंदर ग्रह सेटर्न और सबसे विशाल ग्रह जूपिटर को जोड़ी बनाते इस समय आकाश में देखा जा सकता है। दो ग्रहों के नजदीक दिखने की यह घटना ग्रेट कंजक्शन कहलाती है। पूर्णिमा का चंद्रमा जितना बड़ा नजर आता है उसका पांचवां भाग ही उनके बीच की दूरी रह जाएगी।
20 साल पहले दोनों ग्रह सूर्य के नजदीक
खगोल शास्त्री सारिका घारू बताती है कि वैसे तो शनि और गुरू का मिलन हर 20 साल बाद होता है लेकिन इतनी नजदीकियां कम होती है। पिछला कंजक्शन 31 मई 2000 में हुआ था। तब दोनों के सूर्य पास होने से इन्हें देखना मुश्किल था।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved