
नई दिल्ली। अमेरिका द्वारा खूंखार आतंकवादियों की सूची में शामिल और 1993 में मुंबई में सीरियल बम ब्लास्ट (serial bomb blast in mumbai) कर सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतारने वाले भारत के मोस्ट वांटेंड आरोपी व डॉन दाऊद इब्राहिम (Most wanted accused Dawood Ibrahim) के खिलाफ भारत सरकार ने मात्र 25 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है।
1993 में सीरियल ब्लास्ट के आरोपी दाऊद इब्राहिम गैंग पर भारत में हथियारों, विस्फोटकों, ड्रग्स और फर्जी नोटों की तस्करी के अलावा देश में पाकिस्तानी एजेंसी और आतंकी संगठनों के साथ मिलकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के मामले में अब जाकर यह इनाम घोषित किया गया है।
दाऊद के अलावा इब्राहिम के भाई अनीस और उसके साथी जावेद पटेल उर्फ जावेद चिकना, छोटा शकील, इब्राहिम मुश्ताक अब्दुल रज्जाक मेनन उर्फ टाइगर मेनन के सिरों पर भी 15 से 20 लाख तक के इनाम घोषित किए हैं। इससे पहले से ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 2003 में दाऊद पर 25 लाख डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved