img-fluid

6 माह में शहर में दर्ज हुए बलात्कार के 256 और अपहरण के 449 मामले

July 14, 2025

इंदौर। बलात्कार और अपहरण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस साल के प्रथम 6 माह में शहर में बलात्कार के 256 और अपहरण के 449 मामले दर्ज हुए हैं। लव जिहाद के मामले भी बढ़े हंै। शहर में हर साल बलात्कार और अपहरण के मामले बढ़ रहे है। 2023 में शहर में बलात्कार के 189 मामले दर्ज हुए थे तो 2024 में 197 मामले दर्ज हुए थे, जबकि इस साल 256 मामले दर्ज हुए हैं। इस हिसाब से 59 मामले अधिक दर्ज हुए हैं, जो लगभग 15 प्रतिशत अधिक है।


इसी प्रकार अपहरण के मामले 2023 में 363 दर्ज हुए थे तो 2024 में 394 मामले दर्ज हुए थे, जबकि इस साल के प्रथम 6 माह में शहर में 449 मामले दर्ज हुए हैं, जो पिछले साल से 55 अधिक है, जो 14 प्रतिशत अधिक है, जो यह बता रहा है कि शहर में दोनों तरह के अपराध तेजी से बढ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इसमें लव जिहाद के दो दर्जन से अधिक मामले हैं। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का तर्क है कि पुलिस सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार थाने पहुंचने वाली हर पीडि़त महिला के मामले में केस दर्ज कर रही है और अपहरण के मामलों में भी नाबालिग बच्चे और बच्चियों के लापता होने पर पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर रही है।

Share:

  • Ujjain: सावन में आस्था का महासागर, 11 लाख श्रद्धालु पहुंचे महाकाल के दरबार

    Mon Jul 14 , 2025
    उज्जैन। श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही उज्जैन (Ujjain) स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर (Mahakal Temple) में श्रद्धालुओं (Devotees) की भारी भीड़ उमड़ रही है। 7 जुलाई से लेकर 13 जुलाई 2025 तक करीब 11 लाख 6 हजार 270 श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। यही नहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved