img-fluid

नगर निगम में 27 कर्मचारी ड्यूटी के समय नहीं पहुँचे कार्यालय, नोटिस दिए

July 29, 2022

उज्जैन। नगर निगम चुनाव के चलते अधिकारी व्यस्त थे इसका फायदा कर्मचारी उठा रहे थे और कल निरीक्षण में 27 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अपर आयुक्त आदित्य नागर कल सुबह नगर निगम मुख्यालय पहुँच गए और विभिन्न शाखाओं में गए तथा कर्मचारियों की उपस्थिति देखी। उन्हें पूरे नगर निगम मुख्यालय में 27 कर्मचारी ऐसे मिले जो 11 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे थे। ऐसे सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इस नोटिस का जवाब कर्मचारियों से 2 दिन के भीतर मांगा गया है। मुख्यालय में करीब 300 के आसपास कर्मचारी कार्यरत है और यहाँ लेखा, गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ, शिल्पज्ञ, कॉलोनी सेल, संपत्ति कर, माल विभाग, राजस्व, नगर उद्यान विभाग, आईटी सेल जैसी अन्य शाखाओं के कार्यालय हैं और इन कार्यालयों में सैकड़ों लोग प्रतिदिन अपने नगर निगम संबंधित कार्यों के लिए आते हैं और उन्हें सीट पर जब कर्मचारी नहीं मिलते हैं तो इधर-उधर भटकते हुए निकल जाते हैं। इसी के चलते कल यह औचक निरीक्षण किया गया आगे भी यह जारी रहेगा।

[railpost]

Share:

  • जिला पंचायतों में भी भाजपा का दबदबा कायम

    Fri Jul 29 , 2022
    51 में से 34 जिलों में जीत की संभावना भोपाल। प्रदेश में आज 52 में से 51 जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव हो रहे हैं। सीधी जिला पंचायत चुनाव का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। यहां फिलहाल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं होगा। प्रदेश के 51 जिलों में कलेक्टर, सदस्यों का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved