भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

जिला पंचायतों में भी भाजपा का दबदबा कायम

  • 51 में से 34 जिलों में जीत की संभावना

भोपाल। प्रदेश में आज 52 में से 51 जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव हो रहे हैं। सीधी जिला पंचायत चुनाव का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। यहां फिलहाल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं होगा। प्रदेश के 51 जिलों में कलेक्टर, सदस्यों का सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं। इस दौरान सदस्य अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए वोटिंग करेंगे।
जिला पंचायत के चुनाव के नतीजों के आधार पर देखें तो 52 में से 34 जिलों में भाजपा समर्थक का अध्यक्ष बनना लगभग तय है। इस बार कांग्रेस जिला पंचायतों में भी अपनी संख्या बढ़ाने में सफल हो सकती है। 12 जिलों में कांग्रेस समर्थकों अध्यक्ष बनने की संभावना है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में इस बार कांग्रेस का अध्यक्ष बनना तय है। पिछले चुनाव में यहां भाजपा समर्थक अध्यक्ष बना था। मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर में भी भाजपा अपना अध्यक्ष बना लेगी। हालांकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने 44 जिलों में अध्यक्ष बनाने का दावा किया है।


लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी पर मप्र में एफआईआर
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर चौधरी के खिलाफ मप्र के डिडौरी जिले में एफआईआर दर्ज हेा गई है। गुरुवार को भाजपा ने प्रदेश भर में चौधरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। डिंडौरी के सिटी कोतवाली थाने में मप्र के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने एफआईआर दर्ज करवाई है। केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त विनोद गोटिया, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नगर में अधीर रंजन चौधरी के पुतले का जुलूस निकाला। सिटी कोतवाली में पहुंचकर भाजपा नेता ओमप्रकाश धुर्वे ने नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। एएसपी जगन्नाथ मरकाम ने बताया कि शिकायत पर जीरो में अपराध कायम कर विवेचना के लिए डायरी दिल्ली पुलिस को भेजी जाएगी।

Share:

Next Post

कांग्रेस ने सर्वोच्च संवैधानिक पद और महिलाओं के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाई: वीडी शर्मा

Fri Jul 29 , 2022
भोपाल। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के लिए अत्यंत अमर्यादित, आपत्तिजनक और संवैधानिक शब्दों का प्रयोग कर न सिर्फ महिलाओं की गरिमा और आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाई है, बल्कि भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद का भी अपमान किया है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन द्वारा की गई टिप्पणी कांग्रेस के […]