img-fluid

बोम्मई मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 29 मंत्रियों ने राज्यपाल के समक्ष ली शपथ

August 04, 2021


बेंगलुरु। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (CM Basavaraj Bommai) के नेतृत्व वाली कर्नाटक (Karnatak) की नई सरकार ने बुधवार को उस समय आकार लिया, जब राज्यपाल थावरचंद गहलोत (Governor Thaawarchand Gehlot) ने बेंगलुरु के राजभवन में 29 मंत्रियों (29 ministers) को राज्य मंत्रिमंडल में शपथ (Oath) दिलाई।


  • टीम वरिष्ठ और नए चेहरों का मिश्रण है। इसमें गोविंद करजोल, के.एस. ईश्वरप्पा, आर. अशोक, वी. सोमन्ना, वी. उमेश कट्टी, वी. सुनील कुमार अरागा ज्ञानेंद्र, हलप्पा आचार और बी.सी. नागेश नए चेहरे के रुप में शामिल हुए है।
    एक अकेली महिला प्रतिनिधि पूर्व मंत्री शशिकला जोले हैं। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बसवनगौड़ा पाटिल यतनाल और अरविंद बेलाड भी कैबिनेट बर्थ से चूक गए।
    नए कैबिनेट में मंत्रियों में गोविंद करजोल, के.एस. ईश्वरप्पा, आर. अशोक, बी. श्रीरामुलु, वी. सोमन्ना, वी. उमेश कट्टी, एस. अंगारा, जे.सी. मधुस्वामी, अरागा जननेद्र, डॉ. अश्वत्नारायण सी.एन., सी.सी. पाटिल, आनंद सिंह, कोटा श्रीनिवास पुजारी, प्रभु चौहान, मुरुगेश निरानी, शिवराम हेब्बार, एस.टी. सोमशेखर, बी.सी. पाटिल, भैरथी बसावराजू, डॉ के सुधाकर, के गोपालैह, शशिकला जोले, एमटीबी नागराजू, के.सी. नारायण गौड़ा, बी.सी. नागेश, वी. सुनीलकुमार, हलप्पा बसप्पा आचार, शंकर पाटिल मुनेनकोप्पा और मुनिरत्न शामिल है।

    मुख्यमंत्री बोम्मई शाम को पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं। हालांकि यह सुनिश्चित किया गया था कि क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखा जाएगा, लेकिन 13 जिले बिना प्रतिनिधित्व के चले गए।छह जिलों को दो कैबिनेट बर्थ आवंटित किए गए हैं। राजधानी बेंगलुरु को 7 कैबिनेट पदों से नवाजा गया है। कैबिनेट में आठ लिंगायत, 7 वोक्कालिगा, 7 ओबीसी, 3 दलित, 1 एसटी, 1 महिला और 2 ब्राह्मण हैं।

    Share:

  • अक्टूबर-नवंबर तक 4 और फार्मा कंपनियां वैक्सीन उत्पादन शुरू करेंगी : मनसुख मंडाविया

    Wed Aug 4 , 2021
    नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने कहा है कि चार और भारतीय दवा कंपनियां (4 more pharma companies) टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए अक्टूबर-नवंबर (October-November) तक वैक्सीन का उत्पादन (Vaccine production) शुरू (Start) कर सकती हैं। यह बात उन्होंने संसद में कही। मंत्री ने वैक्सीन आवंटन के बारे में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved