img-fluid

जैसलमेर सैन्य क्षेत्र में तोप की बैरल फटने से 3 घायल

September 14, 2020

जैसलमेर । जिले की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में परीक्षण के दौरान तोप की बैरल फटने से तीन जवान घायल हो गए। घायलों काे सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में रविवार को यह हादसा हुआ है। दरसअल, रेंज में पिछले तीन-चार दिनों से डी.आर.डी.ओ एवं सेना की मौजूदगी में परीक्षण चल रहा था। देश में निर्मित 155 एम.एम, 52 केलीबर होवित्जर टाउड तोप को विभिन्न मानकों पर जांचा-परखा जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हालांकि सेना की ओर से घटना की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।एजेंसी

Share:

  • शहर में बढ़ रहे अपराधों में बाहरी गिरोह का बड़ा हाथ

    Mon Sep 14 , 2020
    हत्या लूट डकैती जैसे गंभीर मामलों मैं कई बार आ चुकी है उनकी भूमिका इदौर। मिनी मुंबई के नाम से पहचाने जाने वाले इंदौर शहर में अपराध बढऩे के पीछे बड़ी भूमिका बाहरी गिरोह की सामने आती रही है। हाल ही में शिवसेना के पूर्व अध्यक्ष की हत्या में भी बाहरी  गिरोह ही पकड़ाया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved