img-fluid

न्यू पलासिया, क्लर्क कालोनी, प्रजापत नगर में 3 नए पॉजिटिव मिले

January 14, 2024

  • शहर में कोरोना के 9 एक्टिव मरीज
  • घर पर ही इलाज जारी

इन्दौर। कल न्यू पलासिया, क्लर्क कालोनी, प्रजापत नगर में 3 नए कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं। शहर में इस समय 9 मरीजों का घर पर यानि होम आइसोलेशन में इलाज जारी है। कल मिले 3 नए मरीजों में 21 साल से लेकर 80 साल तक की उम्र के मरीज शामिल हैं। प्रजापत नगर में 21 साल, न्यू पलासिया में 67 साल और क्लर्क कालोनी में 80 वर्षीय बुजुर्ग के सैम्पल्स की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से किसी की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।


इनमें से 2 मरीजों को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके है ं तो वहीं न्यू पलासिया वाले मरीज को 2 वैक्सीन के अलावा बूस्टर का डोज भी लग चुका है। डॉक्टर अमित मालाकार के अनुसार शहर में अभी तक मिले सभी मरीजों की स्थिति सामान्य पाई गई है। अरविंदो वाले मरीज को छोडक़र बाकी सारे मरीज घर पर ही इलाज कराकर स्वस्थ हो चुके हैं। बाकी 9 एक्टिव मरीज, जिनका इलाज जारी है, उनकी स्थिति भी बिल्कुल सामान्य है। सभी मरीज सर्दी, खांसी और एंटीबायोटिक दवाओं से ही स्वस्थ हो रहे हैं।

Share:

  • Katrina Kaif की फिल्म ''मेरी क्रिसमस'' की कलेक्‍शन में आई भारी कमी

    Sun Jan 14 , 2024
    मुंबई (Mumbai)। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति (Katrina Kaif and Vijay Sethupathi) की फिल्म ”मेरी क्रिसमस” (Merry Christmas) कल 12 जनवरी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। श्री राम राघवन द्वारा निर्देशित इस सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में विजय और कैटरीना पहली बार बड़े […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved