img-fluid

Omicron variant: आंध्र प्रदेश लौटे 60 में से 30 विदेशी यात्री ‘लापता’, आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए ढूंढ रही सरकार

December 03, 2021

विशाखापट्टनम। भारत में धीरे धीरे कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस बीच आंध्र प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पिछले 10 दिनों में यहां विदेशों से लगभग 60 यात्री पहुंचे हैं, इनमें से नौ अफ्रीका से आए हैं। 60 में से 30 यात्री विशाखापट्टनम में रुके हुए हैं, जबकि बाकी 30 राज्य के अलग-अलग जगहों के लिए रवाना हो चुके हैं।

आंध्र प्रदेश सरकार इन 30 लोगों को ढूंढ रही है। इनमें से कइयों ने तो फोन उठाना भी बंद कर दिया है। इसके कारण अधिकारियों को इनके लापता होने का डर लग रहा है। ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए सरकार को इन लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना है। बता दें कि ओमिक्रॉन वैरिएंट की पहचान सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में हुई थी।


दक्षिण अफ्रीका में एक दिन में 11,500 नए केस दर्ज हुए हैं। यह एक दिन पहले के 8500 केस से भी ज्यादा है। यह चौंकाने वाला आंकड़े इसलिए भी हैं, क्योंकि नवंबर के मध्य तक इस देश में कोरोना के 200 से 300 केस प्रतिदिन आ रहे थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन अब तक कम से कम 24 देशों में फैल चुका है। 

उधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई आज ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस पर आपात बैठक करेंगे। बता दें कि यहां ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो मामले सामने आए हैं। उन्होने कहा है कि मैंने लैब से पूरा विवरण मांगा है। हम इन लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर रहे हैं। आज दोपहर 1 बजे मेरी स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ एक बैठक है। मेरी इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भी बात हुई है।

Share:

  • बढ़ती महंगाई ने छोटे दुकानदारों और उत्पादों का कारोबार समेटने पर किया मजबूर

    Fri Dec 3 , 2021
    नई दिल्‍ली। देश में बढ़ती महंगाई (rising inflation) आम आदमी के लिए दिन पर दिन समस्‍या खड़ी होती जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में इसका रूप और भी भयावह होता दिखने लगा है। जहां वस्तुओं के मूल्य बढ़ोतरी ने मध्यम और निम्न वर्गीय लोगों की कमर तोड़ दी है। सभी वस्तुओं के कीमत आसमान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved