img-fluid

30 हजार चयनित शिक्षक कल करेंगे आंदोलन

February 04, 2021

  • प्रदेश में उच्च माध्यमिक और माध्यमिक शिक्षक कर रहे हैं नियुक्ति का इंतजार…।

भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में चयनित 30 हजार से अधिक शिक्षकों का सब्र अब टूटते नजर आ रहा है। शुक्रवार को प्रदेशभर में बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। यह सभी जिलों में एक साथ एक ही दिन, एक समय पर होगा। इस दिन सभी चयनित शिक्षक और प्रतीक्षा सूची में शामिल शिक्षक एकत्र होकर मुख्यमंत्री को अपना वादा याद दिलाएंगे और जल्द से जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने की मांग करेंगे। मध्यप्रदेश चयनित शिक्षक संघ 5 फरवरी को 11 बजे प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन का आयोजन कर रहा है। सभी जिलों में एक दिवसीय प्रदर्शन की अनुमति ले ली गई है। यह शिक्षक शांतिपूर्ण ठंग से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपना वादा याद दिलाएंगे। साथ ही सभी जिलों में एक साथ जल्द ज्वाइनिंग की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। चयनित शिक्षक संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि कोरोनाकाल में सभी 30 हजार से अधिक शिक्षक एक साथ प्रदर्शन में भाग लेंगे।

कमलनाथ भी कर चुके हैं सिफारिश
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी चयनित शिक्षकों के लिए शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर जल्दी नियुक्ति देने की सिफारिश कर चुके हैं। इनके साथ ही भाजपा के बड़े पदाधिकारी, सांसद और विधायक भी जल्द से जल्द चयनित शिक्षकों को नियुक्ति देने के लिए शिक्षकों के साथ खड़े हैं।

Share:

  • आज से छाए बादल, बौछारें पडऩे के आसार

    Thu Feb 4 , 2021
    भोपाल। राजधानी में आज सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं। इस कारण तापमान भी स्थिर है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना जताई है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर सक्रिय है। इस सिस्टम के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved