
लवीव। यूक्रेन और रूस के जारी युद्ध के बीच बहुत से लोगों को देश छोड़कर भागना पड़ा है, जबकि कई लोगों की जान चली गई है। इस परिस्थिति में इंसानों की ही तरह जानवर भी काफी झेल रहे हैं। कुछ अपने पालतू जानवरों को छोड़कर चले गए हैं। लेकिन इस बीच उन जानवरों के लिए 32 वर्षीय शख्स मसीहा बनकर आया है जो अपने देश से बॉर्डर पार कर यूक्रेन में दाखिल होकर उन्हें वहां से सुरक्षित निकाल रहा है।
पोलैंड के रहने वाले जाकुब कोटोविक्स नामक शख्स ने लवीव शहर से पिछले 15 दिनों में 200 बिल्लियों और 60 कुत्तों की जान बचाई है। बचाए गए पालतू जानवर स्वास्थ्य मानसिक और शारीरिक रूप से ठीक हो रहे हैं। जाकुब ने एक पिगमाय बकरी के बच्चे को भी बचाया है जिसका नाम साशा है और वो सिर्फ 2 महीने का है। अब वह उसे गोद लेने की सोच रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved