
जबलपुर। निगम प्रशासन ने यातायात में बाधक बन रहे विभिन्न इलाकों के तकरीबन 35 अवैध कब्जों को जमींदोज कर ठेले-टपरे जब्त किए। गंजीपुरा, लार्डगंज के साथ सतपुला पुल, व्हीकल मोड के भी अवैध कब्जों को हटाया गया। एसडीएम रांझी के साथ रांझी थाना पुलिस की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई का कब्जेधारियों ने विरोध भी किया लेकिन कलेक्टर-एसपी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से पहले ही हिदायत दे दी गई थी कि ट्रेफिक बाधित कर रहे अवैध कब्जों को खुद हटा लें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved