img-fluid

35 साल की महिला ने 16 साल के लड़के से जबरन बनाए संबंध, पता चला तो पति ने रखी ये शर्त

June 04, 2021

राजगढ़। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक 35 साल की महिला ने 16 साल के नाबालिग का यौन शोषण (Woman Arrested For Sexual Abuse Of Minor) किया। इतना ही नहीं इस बात का खुलासा होने पर महिला के पति और उसके परिवार वालों ने पीड़ित लड़के को धमकाया और कहा कि अगर 1 लाख रुपये नहीं दोगे तो झूठे केस में फंसा देंगे।

आरोपी महिला समेत 4 के खिलाफ केस दर्ज
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी महिला, उसके पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पति और सास-ससुर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 384 (फिरौती मांगना) और धारा 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।


महिला के पति ने रखी ये शर्त
राजगढ़ के एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि महिला ने नाबालिग का यौन शोषण किया है। आरोपी महिला और पीड़ित एक ही गांव में रहते हैं। बीते 27 मई को आरोपी महिला के पति को इस बात का पता चला। फिर उसने नाबालिग के परिवार से 1 लाख रुपये की मांग की और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो वो उन्हें झूठे केस में फंसा देगा।

उजाड़ दी नाबालिग की फसल
उन्होंने आगे कहा कि जब पीड़ित नाबालिग के परिजनों ने 1 लाख रुपये देने से मना कर दिया तो आरोपी महिला के पति और ससुर ने उनकी फसल उजाड़ दी और पपीते का पेड़ काट दिया। इसके बाद पीड़ित ने चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क किया। बीते सोमवार को काउंसलर मनीष डांगी ने नाबालिग से बात की। डांगी ने बताया कि युवक को बदनामी होने का डर था। यह बात उसने किसी और के साथ शेयर नहीं की थी। जब महिला के परिवार वाले उसके परिजनों के साथ बदसलूकी करने लगे, तब उसने हिम्मत दिखाते हुए हेल्पलाइन पर फोन किया। हम अभी भी उसकी काउंसलिंग कर रहे हैं।

Share:

  • Mika Singh ने तैयार की नई धुन, नाम दिया #KRKKutta, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ट्वीट

    Fri Jun 4 , 2021
    मुंबई। मीका सिंह (Mika Singh) और कमाल आर खान (Kamaal R Khan) के बीच सोशल मीडिया पर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कमाल आर खान ने मीका सिंह को अनपढ़-चिरकुट-गंवार कहा तो सिंगर ने केआरके पर एक स्पेशल गाना रिलीज करने का मन बना लिया। हाल ही में उन्होंने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved