
इंदौर।शहर के पूर्वी क्षेत्र विजय नगर, एमआईजी और लसूडिया में कुल 38 कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। एसडीएम पराग जैन ने बताया कि संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंच गई है। जिन मरीजों का घर बड़ा होगा उन्हें घर पर ही इलाज करने की सुविधा दी जाएगी, शेष को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा परिजनों व आसपास के लोगों को होम क्वारंटाइन कर सैंपल लिए जाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved