img-fluid

4 लाख शिक्षकों को 15 जून तक मिलेगा गर्मी की छुट्टियों का लाभ

May 30, 2026

  • जनगणना में लगे शिक्षकों को भी मिलेगी राहत-1 जुलाई से शुरू होगा नया सत्र-शासन ने दिए आदेश

उज्जैन। लंबे समय बाद शिक्षकों को छुट्टी का लाभ मिलेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा मंत्री विभाग को जो नोटशीट भेजी गई है उसमें लिखा गया है कि इन दिनों चूंकि भीषण गर्मी प्रदेशभर में पड़ रही है, लिहाजा 1 जून से खुलने वाले स्कूलों में अवकाश 15 जून तक बढ़ा दिया जाए। विभाग इस संबंध में निर्णय लेता है तो इससे 4 लाख शिक्षकों को राहत मिलेगी और वैसे भी ज्यादा गर्मी होने के कारण पालक भी बच्चों को स्कूल नहीं भेजते हैं और 15 जून के बाद और विशेषकर 1 जुलाई से ही विधिवत कक्षाएं शुरू हो पाती है।


  • अभी जनगणना का पहला चरण भी 30 मई तक चल रहा है, जिसमें मकानों की गणना का कार्य चल रहा है। अन्य विभागों की तरह शिक्षा विभाग के भी कर्मचारी इस कार्य में लगाए गए हैं, जिनमें 80 हजार शिक्षक भी शामिल हैं, उन्हें गर्मी की छुट्टियों का लाभ भी ड्यूटी के कारण नहीं मिल पाया। ऐसे में 15 जून तक बढ़ा दिया जाता है तो इन ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को भी 15 जून तक अवकाश का लाभ मिल सकेगा। कलेक्टरों के निर्देश पर इन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। हालांकि हर बार यह मांग भी उठती है कि शिक्षकों की ड्यूटी इस तरह के कार्यों के लिए नहीं लगाई जाए और वे शैक्षणिक कार्य ही करें। हर बार उनकी ड्यूटी इस तरह से कार्य में लगा देने से पढ़ाई-लिखाई प्रभावित होती है। इससे पूर्व मतदाता सूची, एसआईआर सर्वे के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई थी। इतना ही नहीं, कई शिक्षक तो पिछले कई वर्षों से तहसील, एसडीएम से लेकर कलेक्टर कार्यालयों में इस तरह के कामों के लिए भी अटैच हुए हैं और विभाग भी मानता है कि ऑनलाइन अटेंडेंस के बाद भी ये शिक्षक गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त नहीं हो पाए हैं। एज्युकेशन पोर्टल-3.0 के माध्यम से शिक्षकों की पदस्थापना, पदनाम से संबंधित जानकारी को भी फिर से सत्यापित किया जा रहा है। जिला और विकासखंड स्तर पर खाली पड़े स्कूलों का वेरिफिकेशन कर आवश्यक संशोधन कराए जाएंगे। सत्यापन के बाद डेटा अपडेट होगा। जिन शिक्षकों की जानकारी में संशोधन होना है उनकी अलग सूची आज दिनांक तक भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग गर्मियों की छुट्टियों को लेकर क्या निर्णय
    लेता है।

    Share:

  • मंदिर में 'VIP दर्शन' के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने पूछा- भगवान के आगे तो सब बराबर हैं

    Sat May 30 , 2026
    डेस्क। मद्रास हाईकोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए बीते 29 मई को पूछा कि भगवान के सामने तो सभी लोग समान होते हैं तो मंदिरों में VIP दर्शन जैसी व्यवस्था क्यों होनी चाहिए। इसकी वजह से आम श्रद्धालुओं को मंदिर के बाहर इंतजार करना पड़ता है। दरअसल, जस्टिस जी. आर. स्वामीनाथन और जस्टिस वी. लक्ष्मीनारायणन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved