
नई दिल्ली। पुलिस के साथ एक ज्वॉइंट ऑपरेशन में सेना ने जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में चार आतंकियों को ढेर कर दिया है। यह ऑपरेशन कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर के काला जंगल में चलाया गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि ये आतंकी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से भारतीय सीमा की तरफ आने की कोशिश कर रहे थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved