img-fluid

जोधपुर में 40% पेट्रोल पंप हो चुके हैं ड्राई, गहलोत बोले- सच बताए सरकार

May 19, 2026

जोधपुर: देश में बढ़ते तेल संकट के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने राज्य सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि जोधपुर में 40 फीसदी पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं. पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति सीमित मात्रा में की जा रही है जबकि सरकार कह रही है कि पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है.

गहलोत ने ट्वीट कर कहा, कल आवास पर जोधपुर से मिलने आए कई लोगों ने बताया कि जोधपुर में पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है और बहुत से पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल उपलब्ध नहीं है. जोधपुर से जयपुर तक आते हुए तीन-चार बार पेट्रोल-डीजल भरवाना पड़ रहा है क्योंकि 1000 रुपये से अधिक का फ्यूल नहीं दिया जा रहा है. एलपीजी सिलेंडर भी कई-कई दिनों तक नहीं मिल रहे हैं.


  • पूर्व सीएम गहलोत ने आगे कहा कि सरकार कह रही है कि पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है. पेट्रोल पंप मालिकों से इसकी जानकारी लेने पर वे बता रहे हैं कि सरकार ने मौखिक आदेश देकर सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल देने के लिए कहा है. इसलिए पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लग रही है. आज मीडिया में खबरें हैं कि जोधपुर के 40% पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं.

    गहलोत ने कहा कि यह संकट का समय है इसलिए सरकार को जनता के सामने झूठ बोलने और गुमराह करने की बजाय सच बताए, जिससे जनता आने वाली परेशानी के लिए तैयार रहे और कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी हो सके. अपुष्ट जानकारियों से अफवाह फैलती है, जिससे जनता भ्रमित होती है और उथल-पुथल की स्थिति बनती है.

    हालांकि, गहलोत के इस बयान पर राज्य सरकार की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. हालांकि, प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और ईंधन आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं. फिलहाल जोधपुर सहित कई क्षेत्रों में तेल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर लोगों के बीच चिंता बनी हुई है. विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है जबकि आम जनता जल्द समाधान की उम्मीद कर रही है.

    Share:

  • सोने-चांदी, दूध के बाद महंगाई का एक और झटका, अब नाश्ते पर पड़ेगा असर

    Tue May 19 , 2026
    डेस्क: मध्य पूर्व एशिया में बने संकटपूर्ण माहौल के बीच चीजों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं. देश में पिछले 5 दिनों के अंदर दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा किया गया. तेल की कीमतें बढ़ने से अन्य चीजों पर भी असर पड़ने लगा है. सिर्फ फ्यूल ही नहीं आम लोगों को सोने-चांदी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved