img-fluid

धनुष की अगली बड़ी फिल्म में 4000 करोड़ी एक्ट्रेस की एंट्री

February 03, 2026

डेस्क: साउथ के स्टार धनुष ने कई तमिल सुपरहिट फिल्मे की हैं और तेलुगु में भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. वो अपने ‘कोलावेरी डी’ गाने से काफी फेमस हुए थे. हाल ही में धनुष की एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरे इश्क में’ आई थी, जिसमें उनके साथ कृति सेनन नजर आईं थी. इससे पहले उन्होंने सोनम कपूर के साथ फिल्म ‘रांझणा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं. इस समय वो अपनी नई फिल्मों में बिजी हैं.

धनुष जल्द ही राजकुमार पेरियासामी की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘डी55’ में भी नजर आएंगे. फिल्म को लेकर नई अपडेट सामने आती रहती हैं. इसमें धनुष पहली बार बड़े पर्दे पर श्रीलीला के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. अब इस फिल्म को लेकर एक नई अपडेट समाने आई है. साउथ की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी भी उनकी इस फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं.


  • हाल ही में निर्देशक राजकुमार पेरियासामी की अपकमिंग तमिल फिल्म ‘डी55’की प्रोडक्शन टीम ने एक्ट्रेस साई पल्लवी को इस फिल्म में शामिल करने की अनाउंसमेंट की है. इस खबर को धनुष की अपनी प्रोडक्शन कंपनी वंडरबार फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इंस्टाग्राम पर प्रोडक्शन के पेज पर धनुष और फिल्ममेकर्स के साथ साई पल्लवी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “वो शालीनता और शक्ति का अनूठा संगम हैं , सबकी चहेती साई पल्लवी का #D55 में स्वागत है, हिट जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है.” अब साई पल्लवी के जुड़ने से ये प्रोजेक्ट और ज्यादा चर्चा में आ गया है.

    ‘डी55’ एक बड़ा और मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट है. इसे राजकुमार पेरियासामी डायरेक्ट कर रहे हैं, जो अपनी पिछली फिल्म ‘अमरन’ के लिए जाने जाते हैं. ‘डी55’ फिल्म में साई पल्लवी के अलावा पहले ही श्रीलीला को भी कास्ट में शामिल किया जा गया है और दोनों ही एक्ट्रेस धनुष के साथ इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगी. इससे पहले कभी श्रीलीली और धनुष एक साथ स्क्रीन पर नहीं नजर आए.

    वहीं साई पल्लवी और धनुष एक साथ 2018 में आई ‘मारी 2’ में नजर आई थी. इस फिल्म का गाना “राउडी बेबी” बहुत ही पसंद किया गया था. अब फैंस को उम्मीद है कि ‘डी55’ में भी दोनों की केमिस्ट्री शानदार दिखेगी. श्रीलीला पुष्पा 2 के बाद से और ज्यादा फेमस हो गई हैं. फिल्म में वो एक गाने में अल्लू अर्जुन के साथ थिरकती हुई नजर आई थीं.

    Share:

  • बलूचिस्तान में क्यों पिट रही पाक सेना, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने डिटेल में बताया

    Tue Feb 3 , 2026
    डेस्क: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान में हालात एक बार फिर बेकाबू होते दिख रहे हैं. शनिवार को बलूचिस्तान के 12 शहरों में एक साथ हुए बड़े और समन्वित हमलों ने न सिर्फ पाकिस्तानी सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी, बल्कि सेना की तैयारियों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए. इन हमलों में प्रमुख सैन्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved