img-fluid

10 साल में इन्दौर में बढ़ गए 45 प्रतिशत लोग

December 12, 2020


शहर में मतदाताओं की संख्या 36 लाख के पार
इन्दौर। इन्दौर में लगातार जनसंख्या वृद्धि होती जा रही है। पिछले 10 साल के आंकड़ों की तुलना करें तो जिले 45 प्रतिशत लोग इन्दौर में बढ़ गए हैं, जबकि शहर यानी नगर निगम सीमा में रहने वालों की संख्या में 56 प्रतिशत की
वृद्धि हुई है।
2011 में जनगणना हुई थी। इस जनगणना में 32 लाख 76 हजार 693 लोग थे। इनमें से 18 लाख 36 हजार 352 मतदाता थे, जो कुल जनसंख्या का 56.04 प्रतिशत थे। आज इन्दौर जिले में मतदाताओं की संख्या बढक़र 26 लाख 73 हजार 73 हो गई है। अगर मतदाताओं के हिसाब से अनुपात निकाला जाए तो जनसंख्या 32 लाख 76 हजार 693 से बढक़र 47 लाख 71 हजार 435 हो गई है। संस्था विकास मित्र दृष्टि के किशोर कोडवानी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सांख्यिकीय कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार जिले में अब जनसंख्या 48 लाख हो गई है। अब अगले साल फिर जनगणना होगी तो यह आंकड़ा इसी के आसपास रहेगा। इससे मालूम चलता है कि पिछले 10 सालों में शहर में 46 प्रतिशत जनसंख्या बढ़ गई है। पिछले तीन दशकों में 1971 में जिले में 5 लाख 37 हजार जनसंख्या थी, जो 1981 में 53.80 प्रतिशत बढक़र 8 लाख 29 हजार 327 हो गई और 1991 में 10 लाख 91 हजार 618 हो गई, जो पिछले दशक का 34.50 प्रतिशत अधिक थी। 2001 में जिले में 15 लाख 6 हजार 62 लोग थे, जो 2011 में बढक़र 23 लाख 50 हजार हो गए हैं। अभी जो गणना की गई है, उसके अनुसार अब नगर निगम सीमा में 34 लाख 24 हजार 222 मतदाता होने का अनुमान है। यह अनुमान पिछले सालों की संख्या के आधार पर निकाला गया है। हालांकि अभी मतदाता सूची का पुनरीक्षण चल रहा है, इसके बाद ही फाइनल आंकड़े जारी होंगे, जिसके अनुसार आगामी नगर निगम चुनाव कराए जाएंगे। शहर के सभी वार्डों में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के दावेदार भी सक्रिय हैंऔर वे भी नाम जुड़वाने का काम कर रहे हंै। हालांकि अंतिम सूची में यह आंकड़ा 35 लाख को भी पार कर सकता है।

Share:

  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था चौपट हो रही, जो कानून किसानों को ही पसंद नहीं, उसे सरकार क्यों थोप रही : कमलनाथ

    Sat Dec 12 , 2020
    भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ शुक्रवार को सागर एक निजी दौरे पर पहुंचे। रात वहां मीडिया से बातचीत करते हुए किसान कानून को लेकर कमलनाथ ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है और जो कानून किसानों को ही पसंद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved