
नई दिल्ली. मुंबई (Mumbai) से लखनऊ (Lucknow) जा रही पुष्षक ट्रेन (Pushpak Express) में हादसा हुआ है. ट्रेन से गिरकर (falling) पांच यात्रियों (5 passengers) की मौत हो गई है. सेंट्रल रेलवे का कहना है कि यह हादसा दिवा-कोपर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ.
पुष्पक ट्रेन में बहुत भीड़ थी, जिस वजह से ये यात्री ट्रेन के दरवाजे पर लटककर यात्रा कर रहे थे. इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें यात्रियों को ट्रेन से गिरते देखा जा सकता है. इन यात्रियों को ट्रैक से उठाया गया और प्लेटफॉर्म पर लाया गया. ये यात्री गंभीर रूप से घायल थे और इनके कपड़े फट गए थे.
कसारा जा रही मुंबई ट्रेन के गार्ड ने बताया कि मुंबई स्टेशन के पास पांच यात्री ट्रेन से गिर गए. मृतकों की पहचान की जा रही है. सभी मृतक 30 से 35 साल के बीच के हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved