
जबलपुर। आबकारी विभाग द्वारा इन दिनों जिले में अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क ड़ी में सिहोरा में बस से लाई जाने वाली करीब पचास हजार कीमत की अवैध शराब के जखीरे का बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार सिहोरा के टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए बस से शराब के साथ लाने वाले तीन युवकों को भी पकड़ा गया है। आबकारी टीम ने इन आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों से अवैध शराब से अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved