
एमवाय में आज पहली बार ब्लड डोनेशन बाय द वुमन फॉर द वुमन प्रोग्राम
इंदौर में जरूरतमंदों के लिए 150 महिलाएं नियमित रक्तदान करती हैं
इंदौर। इलाज (treatment) के दौरान 55 प्रतिशत (55 percent) ब्लड (blood) की जरूरत महिला (women) मरीजों को ही पड़ती है, मगर जब रक्तदान की बारी आती है तो 100 में से सिर्फ 5 गल्र्स, मतलब युवतियां या महिलाएं ही रक्तदान करती हैं। इसीलिए महिलाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए आज पहली बार ब्लड डोनेशन बाय द वुमन फॉर द वुमन, मतलब महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा रक्तदान प्रोग्राम एमवॉय हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में किया जा रहा है।
इस प्रोग्राम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह सारा कार्यक्रम ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन ,मेडिकल कॉलेज और महिला नर्सिंग ऑफिसर के अलावा महिला रक्तदानदाता के माध्यम से ही किया जा रहा है । एमवाय हॉस्पिटल अधीक्षक और ब्लड बैंक प्रमुख डाक्टर अशोक यादव ने बताया कि ब्लड डोनेशन बाय द वुमन फॉर द वुमन प्रोग्राम एमवायएच ब्लड बैंक सम्बन्धित महिला रक्तदानदाता और महिला अधिकारी सहित महिला कर्मचारियों द्वारा आज इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रंगपंचमी का त्योहार था। अधीक्षक यादव के अनुसार आज यह प्रोग्राम सशक्त नारी-सशक्त देश, स्वस्थ नारी-समृद्ध देश थीम पर महिला स्टाफ द्वारा एमवाय हॉस्पिटल ऑडिटोरियम में किया जा रहा है।
परिजनों को तैयार कर सकती हैं
एमवाय ब्लड बैंक में कार्यरत महिला स्टाफ का कहना है कि यदि किसी कारणवश गल्र्स, मतलब युवतियां अथवा महिलाएं खुद ब्लड डोनेट नहीं कर सकतीं, मगर वह अपने परिजनों, रिश्तेदार और अपने समाज वालों को रक्तदान के लिए तैयार कर सकती हैं।
150 रक्तदानदाताओं की सूची
अधीक्षक डॉक्टर यादव ने बताया कि एमवायएच ब्लड बैंक सालभर में लगभग 40 हजार रक्तदानदाताओं से रक्त संग्रहित करता है। उनके पास 150 महिला रक्तदानदाताओं की सूची है, जो हर साल नियमित रूप से रक्तदान करती आ रही हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved