
इंदौर। इंदौर (Indore) के बाणगंगा थाना (Banganga Police Station) क्षेत्र में बदमाशों ने एक दंपति के घर से बड़ी चोरी (Theft) की वारदात को अंजाम दिया। दंपति वैष्णोदेवी यात्रा (Vaishnodevi Yatra) पर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर से करीब 25 लाख रुपए के सोने के आभूषण (Gold Jewellery) और 35 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना की जानकारी सोमवार को घर लौटने पर सामने आई।
बाणेश्वरी कुंड के पीछे डागर मोहल्ले की घटना
पुलिस के अनुसार चोरी की यह वारदात बाणेश्वरी कुंड के पीछे स्थित डागर मोहल्ले में हुई। मकान मालिक मनीषा और विनोद यादव वैष्णोदेवी यात्रा से लौटे तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। दंपति ने घर के अंदर जांच की तो अलमारी और अन्य स्थानों से करीब 25 लाख रुपए के सोने के आभूषण और 35 लाख रुपए नकद गायब पाए गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
प्लॉट के सौदे से मिले थे 35 लाख रुपए
जानकारी के मुताबिक विनोद यादव का रामनगर क्षेत्र में एक प्लॉट था, जिसे उन्होंने कुछ दिन पहले बेचा था। इस सौदे से उन्हें 35 लाख रुपए नकद मिले थे, जिन्हें उन्होंने नई संपत्ति खरीदने के इरादे से घर में रखे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ संदिग्धों की जानकारी सामने आई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved