
उज्जैन। महिला सशक्तिकरण के प्रयासों के बीच महिलाओं के प्रति होने वाले गंभीर अपराधों में कोई कमी नहीं आ रही है। हालत यह है कि इस साल के शुरूआती चार महीनों में ही पिछले साल के मुकाबले दहेज प्रताडऩा के 60 फीसदी के लगभग मामले दर्ज हो गए।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक उज्जैन जिले के शहरी और देहात थानों में पिछले साल 1 जनवरी 2021 से लेकर 31 दिसंबर 2021 तक की अवधि में दहेज के लिए सताई गई महिलाओं ने अलग-अलग थानों में 187 केस दर्ज कराए थे। हालांकि केस दर्ज होते ही पुलिस ने दहेज लोभियों के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया था। अधिकांश मामलों में पुलिस दहेज के लिए सताई गई महिलाओं के आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने में सफल भी रही।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved