
नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने सोमवार को कहा कि भारत में (In India) बीते 24 घंटों में (In Last 24 Hours) 70 नए कोविड मामले (70 New COVID-19 Cases) दर्ज किए गए (Recorded) । इससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,49,97,033 हो गई है।
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, महामारी से एक व्यक्ति की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,929 हो गई। साथ ही इसी अवधि में 47 लोग कोरोना से ठीक हो गए, जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या 4,44,63,580 हो गई। जहां रिकवरी रेट 98.91 प्रतिशत है, वहीं सक्रिय केसलोएड 1,524 है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 220.67 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved