बड़ी खबर

महानदी में आई बाढ़ में नाव में बैठे 70 लोग बहे, ओडिशा में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भुवनेश्‍वर । भगवान जगन्‍नाथ जहां स्‍वयं स्‍थापित हैं, ऐसे राज्‍य ओडिशा (Odisha) से बुरी खबर सामने आई है। यहां महानदी (Mahanadi) में बाढ़ (flood) आने से एक नाव (boat) बह गई है, जिसमें कि 70 यात्री सवार थे। ओडिशा फायर सर्विसेस (Odisha Fire Services) की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन (rescue operation) जारी है। मॉनसून सीजन की भारी बारिश की वजह से इन दिनों राज्य में बुरे हालात हैं। बाढ़-बारिश से लोग परेशान हैं। लगातार हो रही बारिश से महानदी में बाढ़ आ गई है।

उल्‍लेखनीय है कि राज्‍य में कटक जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। कई इलाके बाढ़ में डूब गए हैं। काफी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। राज्य सरकार ने निचले इलाकों और बाढ़ क्षेत्रों से खाली कराए गए लोगों के लिए मुफ्त में भोजन की व्यवस्था की है। पीने के पानी के पाउच दिए जा रहे हैं। प्रभावति जिले में लोगों को आश्रय देने के लिए पर्याप्त मात्रा में पॉलीथिन सीट भेजी गई है। पशुओं के लिए चारा की भी व्यवस्था की जा रही है।


बतादें कि दो दिन पहले ओडिशा सरकार ने कम दबाव वाले क्षेत्र के दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने के कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के मद्देनजर तटीय जिलों के लिए ‘हाई अलर्ट’ जारी किया था। विशेष राहत आयुक्त पी.के.जेना ने बताया कि महानदी बेसिन क्षेत्र में फिर बारिश होने से पहले ही बाढ़ की मार झेल रहे क्षेत्रों में स्थिति और खराब हो गई है। राज्य सरकार ने जिला प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को मदद मुहैया कराने को कहा है।

इस संबंध में राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दबाव क्षेत्र के चलते भारी बारिश के कारण जगतसिंहपुर और रायगढ़ जिलों और उत्तरी क्षेत्र के सुवर्णरेखा बेसिन के कुछ इलाकों में बाढ़ आ गई। अधिकारियों ने बताया था कि संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में बाढ़ आने, मिट्टी धंसने और भूस्खलन होने की आशंका है, जिससे कुछ अतिसंवेदनशील सड़कों और मकानों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, ढेंकनाल और अंगुल समेत 12 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया था। झारसुगुड़ा, बरगढ़, कालाहांडी, कंधमाल, गंजम, नयागढ़, खुर्दा और पुरी के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया था। मछुआरों को समुद्र में न जाने से मना कर दिया गया था।

Share:

Next Post

हिमाचल से लेकर UP-MP तक में बारिश का कहर जारी, 22 लोगों की मौत, 15 लापता

Sun Aug 21 , 2022
नई दिल्‍ली। इस समय देश के अनेक स्‍थानों पर मूसलाधार बारिश (torrential rain) का दौर जारी है। एक तरफ जहां बारिश कहर बरपा रही है तो वहीं कई जगह अभी बारिश (torrential rain) के इंतजार किया जा रहा है। आपको बता दें कि पिछले दो दिनों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और उत्तर प्रदेश (Uttarakhand, […]