
न्यूयॉर्क। अमेरिका (America) के लॉस एंजिलिस (Los Angeles) में एक बुजुर्ग सिख (Elderly Sikh) व्यक्ति पर हमला (Attack) करने के आरोप में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में पीड़ित शख्स की खोपड़ी की हड्डी टूट गई है और मस्तिष्क में गंभीर चोट आई है। लॉस एंजिलिस के एक गुरुद्वारे के पास 4 अगस्त को 70 वर्षीय हरपाल सिंह पर एक बेघर व्यक्ति बो रिचर्ड विटाग्लियानो ने तब हमला किया था जब वो सैर कर रहे थे।
लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग ने एक बयान में बताया कि 44 वर्षीय विटाग्लियानो को सिंह पर क्रूर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विटाग्लियानो पर घातक हथियार से हमला करने का मामला दर्ज किया गया है और उसकी जमानत के लिए 11 लाख अमेरिकी डॉलर की राशि तय की गई है। पैरोकार समूह ‘द सिख कोलिशन’ ने कहा कि पुलिस इस मामले की घृणा अपराध के तौर पर जांच नहीं कर रही है। ‘द सिख कोलिशन’ ने कहा कि हमले के कारण सिंह को बहुत गंभीर चोट आई है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved