img-fluid

पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 7533 नए केस, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 53 हजार के पार

April 28, 2023

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,533 नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार से तुलना करें तो नए मामलों में 19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ देश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 53 हजार के पार पहुंच गया है। देश में वर्तमान समय में 53,852 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।

अब तक 4.49 करोड़ केस
देश में अब तक 4.49 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का 0.12 फीसदी है। देश में बीते दिन कोरोना की वजह से 44 लोगों की मौत भी हुई है। हालाकि, इनमें 16 पुराने मामले हैं, जिन्हें केरल ने बीते दिन अपडेट कराया है। इसी के साथ देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,468 हो गई है।


लगातार कम हो रहे मामले
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को बीते 24 घंटे में 9,335 नए मामले सामने आए थे। यह आंकड़ा बुधवार को 9,629 था। गुरुवार को 26 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,424 हो गई थी।

रिकवरी दर 98.69 प्रतिशत
मंत्रालय की वेबसाइट पर साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय कोविड रिकवरी दर 98.69 प्रतिशत दर्ज की गई है। संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,43,47,024 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत बनी हुई है। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की कुल 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

Share:

  • इमरान खान 8 मामलों में सुनवाई के लिए आज इस्लामाबाद हाई कोर्ट में होंगे पेश

    Fri Apr 28 , 2023
    इस्लामाबाद (islamabad) । पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान (Imran Khan) आठ अलग-अलग मामलों की सुनवाई के लिए शुक्रवार को इस्लामाबाद की अदालत (court) में पेश होंगे। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। इस मामले को लेकर उन्होंने पाकिस्तान सरकार पर जमकर निशाना साधा। सुनवाई के बारे में ट्वीट करते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved