img-fluid

महिलाओं को शादी पर 8 ग्राम गोल्ड, हर महीने 2500 रुपये; तमिलनाडु में TVK की बड़ी चुनावी गारंटी

March 07, 2026

चेन्नई। तमिलनाडु चुनाव में अब ज्यादा दिन बाकी नहीं रह गए हैं। इस बीच सभी सियासी दल अपनी जमीन मजबूत करने में जुट गए हैं। इस कड़ी में TVK (तमिलगा वेट्री कषगम) चीफ विजय ने पार्टी इवेंट में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। महिलाओं के लिए चुनावी गारंटी देते हुए उन्होंने कहा कि हर युवती को शादी पर 8 ग्राम गोल्ड और सिल्क की साड़ी दी जाएगी। साथ ही 60 वर्ष की उम्र तक की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। महिलाओं के लिए सरकारी बसों में फ्री यात्रा की छूट रहेगी वहीं साल में 6 मुफ्त गैस सिलेंडर भी दिए जाएंगे।


  • विजय ने चेन्नई के पास मामल्लापुरम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में कहा कि जब उनकी पार्टी टीवीके सत्ता में आएगी, तो सरकारी कर्मचारियों को छोड़कर 60 वर्ष की आयु तक की सभी महिलाओं को हर महीने सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘अन्नपूर्णा सुपर सिक्स योजना’ के तहत हर साल छह एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे। स्कूलों में ‘जीरो ड्रॉपआउट’ सुनिश्चित करने के लिए ‘कामराजार कालवी उरुथी थिट्टम’ के तहत प्रत्येक मां या अभिभावक को 15,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

    Share:

  • अब हमें डेटा, नेटवर्क, इंटेलिजेंस की जरूरत; रायसीना डायलॉग में बोले CDS अनिल चौहान

    Sat Mar 7 , 2026
    नई दिल्ली। रायसीना डायलॉग 2026 में सीडीएस अनिल चौहान ने डेटा सेंटर युग में पावर, ऑटोनॉमी और एनर्जी के मुद्दे पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य में लड़ाई को आकार देने वाला है और डिफेंस क्षमताओं को बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा पावर की जरूरत होगी। उन्होंने बताया कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved