
जबलपुर। खमरिया थाना अंतर्गत वेस्टलेंड तालाब में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक दिन पूर्व कृष्णा सिंह यादव निवासी चम्पानगर ने रिपेार्ट दर्ज कराई थी कि बेटा करन सिंह उम्र 8 वर्ष दोपहर लगभग 1 बजे साईकिल लेकर घूमने की कहकर गया था जो वापस नहीं आया है उसने बेटे की तलाश आसपास एवं रिश्तेदारों में की पता नहीं चला है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी थी। बीती रात पुलिस को वेस्टलेण्ड तालाब में एक बालक के डूबने की सूचना मिली। जहां शव को निकलवाने पर जानकारी लगी कि मृतक बालक 8 वर्षीय करन सिंह है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव केा पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग डायरी अग्रिम जंाच के लिए थाना रांझी को भेजा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved