img-fluid

90 साल पहले जनवरी में जम गया था इंदौर, पहली बार पारा माइनस 1.1 डिग्री पर पहुंचा था

January 01, 2025

  • 16 जनवरी 1935 को इंदौर बन गया था कश्मीर
  • इतिहास में इसके अलावा कभी तापमान माइनस में नहीं पहुंचा

इन्दौर। ठंड के सबसे प्रमुख महीने माने जाने वाले जनवरी की शुरुआत हो चुकी है। शहर में जनवरी में ही ठंड का ज्यादा असर देखने को मिलता है। जनवरी में ही इंदौर के इतिहास का सबसे कम तापमान भी दर्ज हो चुका है। अब से 90 साल पहले 16 जनवरी 1935 को इंदौर में तापमान गिरकर पहली बार माइनस 1.1 डिग्री पर पहुंच गया था और इंदौर में कश्मीर जैसी स्थिति बन गई थी।
मौसम विभाग के मुताबिक ऐसा नहीं है कि जनवरी हमेशा ठंडा ही रहता है, 35 साल पहले 27 जनवरी 1990 को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री पर पहुंचा था, जबकि जनवरी माह में सामान्य रुप से तापमान 26 से 28 डिग्री बीच ही रहता है। जनवरी में ठंड और गर्मी के साथ बारिश भी देखी जाती है। अब से 105 साल पहले 1920 में इंदौर में 4.1 इंच बारिश हुई थी। इसी साल 6 जनवरी को एक ही दिन में 3.2 इंच बारिश हुई थी, जो जनवरी की इतिहास में 24 घंटे में दर्ज सर्वाधिक बारिश भी है।

दिसंबर ने तोड़े रिकार्ड, जनवरी रहेगा सामान्य
इस बार दिसंबर में न्यूनतम तापमान गिरकर 8.6 डिग्री तक जा चुका है। यह 11 दिसंबर को रिकार्ड किया गया था। इसके बाद तापमान में बढ़त रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार जनवरी में तापमान के बहुत ज्यादा नीचे जाने के आसार नहीं है और पहला सप्ताह तापमान 11 से 14 डिग्री के बीच रही रहने की संभावना है। अगले मंगलवार को तापमान के गिरकर 8-9 डिग्री तक जाने के भी आसार हैं।


साल के आखिरी दिन और रात रहा सामान्य से ज्यादा तापमान
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा, लेकिन परसो रात की अपेक्षा 1.8 डिग्री कम था। इस दौरान उत्तर-पूर्वी हवाएं चलीं, जिनकी अधिकतम गति 20 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। तापमान के सामान्य से ज्यादा होने के कारण लोगों को ठंड से राहत मिली।

पिछले 10 सालों में 2019 रहा सबसे ठंडा
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 10 सालों में 2019 सबसे ज्यादा ठंडा रहा है। 29 जनवरी 2019 को तापमान गिरकर 5.6 डिग्री पर पहुंचा था, जो 10 सालों का सबसे कम तापमान है। वहीं इससे ठीक एक साल पहले 2018 में दिसंबर में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के रुप में दर्ज हुआ था, जो पिछले 10 सालों का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। पिछले साल न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक ही पहुंचा था, जो 21 जनवरी को रिकार्ड किया गया था। पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री रुप 31 जनवरी 2016 को दर्ज हुआ था।

एक नजर पिछले 10 सालों में जनवरी के सबसे कम तापमान पर वर्ष तापमान तारीख
2015 6.9 6
2016 7.3 23
2017 6.3 13
2018 8 3
2019 5.6 29
2020 7.1 10
2021 7.2 29
2022 6.4 28
2023 7.3 4
2024 9 21
(जानकारी मौसम विभाग के मुताबिक)

Share:

  • नववर्ष की पहली सुबह, खजराना में उमड़ी आस्था, अन्य मंदिरों में भी लगी लंबी कतारें

    Wed Jan 1 , 2025
    भक्त पहुंचे भगवान के द्वार इंदौर। नववर्ष में नए संकल्पों के साथ शहरवासियों ने आज दिन की शुरुआत देव दर्शनों के साथ की। सुबह 4 बजे से ही हजारों श्रद्धालुओं का जमावड़ा खजराना गणेश मंदिर में लग गया था। 11 बजे तक डेढ़ लाख से ज्यादा भक्त बप्पा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की मंगल कामना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved