img-fluid

अब कॉमेडी फिल्म ‘सब फर्स्ट क्लास’ में नजर आएंगे इमरान हाशमी

August 26, 2020

अभिनेता इमरान हाशमी जल्द ही कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे। उनकी अगली फिल्म ‘सब फर्स्ट क्लास’ की घोषणा कर दी गई है। फिल्म का निर्देशन बलविंदर सिंह जंजुआ करेंगे। रोमांटिक और क्राइम थ्रिलर फिल्मों में नजर आने वाले अभिनेता इमरान हाशमी पहली बार कॉमेडी करते नजर आएंगे। यह जानकारी फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी।

तरण आदर्श ने ट्विटर पर इमरान हाश्मी की तस्वीर शेयर कर लिखा-‘घोषणा…इमरान हाश्मी फिल्म सब फर्स्ट क्लास में नजर आएंगे। इमरान पहली बार कॉमेडी में अपना हाथ आजमाते नजर आएंगे। यह फिल्म बलविंदर सिंह जंजुआ द्वारा निर्देशित है। फिल्म दीपक मुकुट, शिवांशु पांडे और अभय सिन्हा द्वारा निर्मित होगा और निशांत पिट्टी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।’

वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी संजय गुप्ता की फिल्म ‘मुंबई सागा’ में नजर आएंगे। फिल्म में इमरान हाशमी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, काजल अग्रवाल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, पंकज त्रिपाठी और रोहित रॉय भी नजर आएंगे। इसके अलावा इमरान हाशमी फिल्म ‘चेहरे’ में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी होंगे।

Share:

  • मप्र में कोरोना से और 19 मौतें, रिकार्ड 1374 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 55,695 हुई

    Wed Aug 26 , 2020
    भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकार्ड 1374 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 19 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 55,695 हो गई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब तक 1263 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved