
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के हालात में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। ऐसी स्थिति में अनावश्यक बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है। इसलिए दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को 31 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला किया है। दिल्ली के स्कूल अभी 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय राजधानी में सभी स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। इससे पहले 5 अक्टूबर तक दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved